Bihar NMMS Scholarship 2026 – Check Complete Details

शैक्षिक सत्र 2025-26 में बिहार राज्य के सरकारी विद्यालयों में Class 8 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS) परीक्षा के लिए Online Application Form की तिथि जारी कर दी गयी है। यह आवेदन Academic Year 2025-26 (Project Year 2026-27) के लिए होगा।

Bihar NMMS Scholarship 2026 Online Application for Class 8 Students
Bihar NMMS Scholarship 2026

Bihar NMMS Scholarship क्या है?

राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (National Means-cum-Merit Scholarship Scheme) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप (Scholarship) देकर पढ़ाई में सहायता करना है।

इस योजना में चयनित छात्रों को Class 9 से Class 12 तक ₹12,000 प्रति वर्ष Scholarship, Ministry of Education, Government of India द्वारा दी जाती है।

यह Scholarship निम्न प्रकार के विद्यालयों के छात्रों को मिलती है:

✔ राजकीय / राजकीयकृत विद्यालय
✔ राज्य / भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालय
✔ मान्यता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक विद्यालय
✔ मदरसा एवं संस्कृत विद्यालय

Eligibility – कौन आवेदन कर सकता है?

NMMSS Exam के लिए आवेदन करने हेतु निम्न शर्तें आवश्यक हैं:

आवेदक Class 8 में पढ़ रहा हो और उसका विद्यालय निम्न श्रेणी में हो:

✔ सरकारी / राजकीयकृत विद्यालय
✔ राज्य/भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालय
✔ मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक अनुदानित विद्यालय
✔ मदरसा और संस्कृत विद्यालय

❌ निम्न विद्यालयों के छात्र आवेदन नहीं कर सकते:

✖ Jawahar Navodaya Vidyalaya
✖ Sainik School
✖ Kendriya Vidyalaya
✖ Residential Schools (Govt.)
✖ सभी Private Schools

2. शैक्षणिक पात्रता (Educational Qualification)

  • आवेदक ने Class 7 की परीक्षा 55% या उससे अधिक Marks से उत्तीर्ण की हो।
  • SC/ST/Divyang छात्रों को 5% की छूट मिलेगी।
  • आवेदक Session 2025-26 में Class 8 में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो।

3. आय संबंधी पात्रता (Family Income)

छात्र के माता-पिता की कुल वार्षिक आय अधिकतम ₹3,50,000 (तीन लाख पचास हजार) तक होनी चाहिए। आवेदन के साथ Income Certificate लगाना अनिवार्य है।

4. अंतिम चयन के लिए शर्त

  • अंतिम चयनित छात्रों को Class 8 में कम से कम 55% अंक से उत्तीर्ण करना होगा।
  • SC/ST छात्रों को 5% छूट मिलेगी।
  • इस योजना में State Government Reservation Rules लागू होंगे।
  • आरक्षित श्रेणी के छात्रों को अपना वैध Caste Certificate Upload करना अनिवार्य है।

Documents Required (जरूरी दस्तावेज)

Online Apply करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी हैं:

  • Aadhaar Card
  • Income Certificate
  • Caste Certificate (यदि लागू हो)
  • Disability Certificate (यदि लागू हो)
  • Class 7 Marksheet
  • School ID Card
  • Unique ID / Aadhaar Number
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number

Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

NMMSS Exam दो भागों में होता है:

ExamQuestionsMarksDuration
MAT (Mental Ability Test)909090 min
SAT (Scholastic Aptitude Test)909090 min

🔹 Naormal Students: 90 Minutes प्रति Paper
🔹 Divyang (Visually Impaired): 120 Minutes प्रति Paper

🟢 Qualifying Marks:

  • General Category: 40% total (MAT+SAT)
  • SC/ST/Divyang: 32% total

🟢 Question Type:

  • Objective Type (MCQ)
  • 1 Mark per Question
  • Hindi/English दोनों भाषा में उपलब्ध

Bihar NMMS Exam Syllabus

इस परीक्षा का कोई निश्चित Syllabus नहीं है।
प्रश्न Class 8 स्तर के होंगे:

MAT में शामिल विषय:

  • Reasoning
  • Analytical Ability
  • Non-verbal & Verbal Logic

SAT में शामिल विषय:

  • Science (Physics, Chemistry, Biology)
  • Social Science (History, Civics, Geography)
  • Mathematics

Scholarship Seats (कोटा)

पूरे भारत में कुल 1,00,000 छात्र को Scholarship दिया जाता है। बिहार राज्य के लिए 5433 सीटें निर्धारित की गई है। हर जिले का कोटा भी अलग अलग तय है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

  • Written Examination (MAT + SAT) के आधार पर चयन होगा
  • District-wise & Category-wise Cut-off बनेगा
  • मेरिट के आधार पर Scholarship दी जाएगी

Exam Fees (परीक्षा शुल्क)

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं है ! (Free Exam)

How to Apply Online For Bihar NMMS Scholarship Exam ?

छात्र Online आवेदन इस प्रकार करेंगे:

  1. Official Website खोलें – https://scert.bihar.gov.in
  2. Online Application Portal for NMMSS पर क्लिक करें
  3. NMMSS Academic Year-2025-26 चुनें
  4. Registration करें
  5. Unique ID या Aadhaar Number से Login करें
  6. Application Form भरें और Documents Upload करें और फिर अंत में Submit करें
  7. Principal/Headmaster द्वारा Application Verify होगा

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

ProcessDate
Application Start Date26-01-2026
Application Last Date15-02-2026
School Verification26-01-2026 से 16-02-2026
Admit Card Download05-03-2026 से 08-03-2026
Exam Date08-03-2026
Provisional Answer Key09-03-2026
Answer Key Objection Last Date13-03-2026

Important Links for Bihar NMMS Scholarship 2026

Online Registrationhttps://nmmssbihar.co.in
Official NotificationView Official Notification

☎ Helpline (सहायता हेतु संपर्क)

किसी भी समस्या में संपर्क कर सकते हैं:

📧 Email: ntsenmmssexam.scertbihar@gmail.com
📞 Mobile Helpline: 9473035530, 9430283921, 6299954889