Slide Up Process for Inter Admission 2024 |स्लाइड अप प्रक्रिया कैसे करें ?

Slide Up Process for Inter Admission 2024

क्या है स्लाइड अप (Slide Up) प्रक्रिया?

स्लाइड अप (Slide Up) प्रक्रिया के माध्यम से, यदि आप प्रथम चरण (1st Merit List) अथवा द्वितीय चयन सूची (2nd Merit List) में निम्न प्राथमिकता (Lower Preferences) वाले संस्थान में चुने गए हैं और संतुष्ट नहीं हैं, तो आप अपने उच्च प्राथमिकता (High Preferences) वाले विकल्पों में प्रवेश की संभावना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्लाइड अप (Slide Up) के लिए जरूरी निर्देश

1. नामांकन अनिवार्यता: प्रथम चयन सूची में चयनित छात्रों को दिनांक 15.07.2024 से 19.07.2024 तक और द्वितीय चयन सूची (2nd Merit List) में चयनित छात्रों को दिनांक 26.07.2024 से 19.07.2024 तक अपने चयनित संस्थान/संकाय में नामांकन कराना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपका नाम आवेदन सूची से हटा दिया जाएगा और तीसरी सूची में आपको मौका नहीं मिलेगा।

2. स्लाइड अप (Slide Up) विकल्प चुनना: अगर आप अपने चयनित संस्थान से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप 26.07.2024 से 30.07.2024 के बीच OFSS वेबसाइट पर जाकर स्लाइड अप (Slide Up) विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी नए संस्थान/संकाय को जोड़ने या बदलने की अनुमति नहीं है। आप सिर्फ पहले से भरे गए उच्च प्राथमिकता (High Prefrences) वाले विकल्पों में ही बदलाव कर सकते हैं।

स्लाइड अप (Slide Up) कैसे करें:

  • Step 1: अपने User ID और Password का उपयोग करके OFSS वेबसाइट के Student’s Login पर लॉग इन करें।
  • Step 2: स्लाइड अप (Slide Up) विकल्प पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जिसमें स्लाइड अप (Slide Up) ऑप्शन दिखाई देगा।
  • Step 3: स्लाइड अप (Slide Up) ऑप्शन के सामने दिए गए बटन पर क्लिक करें और अपनी Preferences दर्ज करें।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • स्लाइड अप (Slide Up) विकल्प का उपयोग करने के लिए, आपको पहले चयन सूची (1st Merit List) अथवा द्वितीय चयन सूची में नामांकित संस्थान में प्रवेश लेना अनिवार्य है।
  • अगर आप प्रथम सूची (1st Merit List) अथवा द्वितीय चयन सूची में आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं करते हैं, तो आपका आवेदन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा और तृतीय चयन सूची में आपके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप OFSS की वेबसाइट www.ofssbihar.org पर भी जा सकते हैं।

Download Intimation Letter
OFSS Student Login
BSEB Inter Admission Notice 2024
BSEB Inter Admission Prospectus
OFSS Official Website- ofssbihar.in